भास्कर न्यूज | देवरी बंगला ग्राम पापरा, बुन्देली एवं भीमकन्हार में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधायक कुंवरसिंह निषाद ने किया। ग्राम पापरा में भवन जीर्णोधार मरम्मत कार्य 3 लाख, ग्राम बुंदेली में कला मंच कक्ष निर्माण 3 लाख एवं ग्राम भीमकन्हर में शेड निर्माण आदिवासी भवन के सामने 4.94 लाख, शेड निर्माण बाजार चौक के सामने 5 लाख रुपए के विकास एवं निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि समृद्ध विधानसभा बनाने का हमने जो संकल्प किया है, उसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारे विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, शहरों का सौंदर्यीकरण, पक्की सड़कें, पुल-पुलिया, बिजली एवं स्वच्छ जल की आपूर्ति हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं। आज ग्राम पापरा, बुंदेली, भीमकन्हर में इन सभी विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी। हम विधानसभा को छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित व जनसुविधाओं से युक्त विधानसभा बनाने निरंतर प्रयास कर रहें हैं और इस प्रयास में जनता का सुझाव व मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। आज जो यह विकास की सौगात मिली है उससे ग्रामवासियों में ख़ुशी दिखाई दे रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्राकर, जनपद सदस्य भूपेश नायक, महामंत्री केशव शर्मा, फिरंता उइके, खगेश ठाकुर, डामनलाल, भिखारी मल्या, पीलू ठाकुर, प्रताप देशमुख, मुकेश साहू, सरपंच लोकेश कुमार ध्रुव, सरपंच मनीषा देवांगन, अश्वनी खरे उपस्थित रहे।


