गांव त्योहार को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम

महुआडांड़ | खपरताला गाव के ग्रामीणों द्वारा बुधवार को अखड़ा में पारंपरिक गांव त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा पूजा से हुई, जिसके मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर दिगेश्वर भोकता थे।मिस्सा पूजा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, वहीं बच्चों ने नृत्य-गान की सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गाँव के सभी पंचों को महिलाओं द्वारा सम्मानित कर उपहार भेंट किए गए। मौके पर गाँव के सरपंच सुबल, मुखिया रेणुका टोप्पो, राजेश टोप्पो, तारा, प्रवीण, सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ, बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *