जालंधर| गांव नुस्सी में पंचायत और एनआरआईज ने पहल करते हुए खतरनाक मोड़ पर हादसों से बचाव के लिए ब्लाइंड मिरर्स लगवाए हैं। गांव के सरपंच तीर्थ लाडी ने बताया कि मेन रोड से जब तेज रफ्तार से गाड़ियां निकलती हैं, तो अंदरुनी रास्तों से निकलने वाले वाहन कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक मोड़ों पर ब्लाइंड मिरर्स लगाए जा रहे हैं। वहीं गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना की।


