गांव में आया टाइगर, VIDEO:किसान को दिखा तो वीडियो बनाया; 100 मीटर दूर पाल पर चलता रहा; सतर्क रहने की अपील

रणथम्भौर का टाइगर गांव के खेतों में आ पहुंचा। जैसे ही खेत पर काम कर रहे एक युवक ने इसे देखा तो वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवक से टाइगर करीब 100 मीटर दूर था। टाइगर खेत की पाल पर चलता हुआ धीरे-धीरे झाड़ियों में ओझल हो गया। युवक ने वीडियो वन-विभाग को शेयर कर दिया। इसके बाद विभाग की टीम ने लोगों को बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है और टाइगर की ट्रैकिंग शुरू की है। वीडियो बुधवार सुबह 10 बजे का सवाई माधोपुर के खण्डार उपखंड के ग्राम पंचायत कुरेड़ी का है। वन विभाग के अनुसार, इस इलाके में बाघिन T-80 का मूवमेंट रहता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कुरेड़ी गांव में बाघ T-80 पहुंचा होगा। फिलहाल वन विभाग की ओर से बाघ की ट्रैकिंग की जा रही है। खेत की पाल पर चलता टाइगर गांव में खेत पर काम रहे युवक को सुबह अपने पास के खेत में एक टाइगर चलता नजर आया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पशुओं के गायब होने और खेतों में टाइगर जैसे पगमार्क मिलने की घटनाएं हो रही थी। यह इलाका रणथम्भौर की रेंज में आता है। ऐसे में लेपर्ड या टाइगर होने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद बुधवार को खेत में टाइगर दिखा तो युवक ने इसका वीडियो बना लिया। बाहर न निकलने की अपील इसके बाद इस वीडियो को वन-विभाग को भेज कर उन्हें सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। विभाग ने आसपास के गांवों को भी सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खेतों व जंगलों की ओर अकेले न जाने की अपील की है। वन विभाग टीम का कहना है कि टाइगर को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने के लिए ट्रैकिंग जारी है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो और ग्रामीण सुरक्षित रह सकें। गांव में फिलहाल दहशत के साथ-साथ वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी जारी है। आपको बता दें कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व की खंडार रेंज पेरीफेरी वाले इलाकों में अक्सर टाइगर, लेपर्ड और भालू का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है। इनपुट-सागर सैनी खंडार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *