गोधना | आदर्श ग्राम गोधना के मिलन चौक स्थित नवा तालाब के पास रविवार को बच्चों ने पौध रोपण किया। बच्चों ने पीपल और बरगद के पौधे लगाए। इस पहल से समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला। सरपंच, पंचगण और ग्रामीणों ने बच्चों की इस सोच की सराहना की। सभी ने पौधों की देखभाल का जिम्मा लेने की बात कही। ग्राम सरपंच अजय साहू ने कहा, “बच्चों ने जो किया, वह बड़े अभियानों से बढ़कर है। अब पंचायत स्तर पर और पौधे लगाए जाएंगे।


