गांव में मिला शव, पहरा दे रहे लोगों पर युवक ने तानी पिस्टल

लुधियाना| लाडोवाल क्षेत्र के अधीन गांव तलवंडी में बुधवार की सुबह खेतों में संदिग्ध हालातों में शव मिला । इसके बाद गांव वालों ने पूरा दिन पहरा दिया। इसी दौरान बुधवार की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने गांव वालों पर पिस्तौल तानते हुए गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली पिस्टल में अटक जाने की वजह से एक बड़ी घटना होने से टल गई। इसके बाद लोगों ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा था और कुछ इंजेक्शन भी थे। लोगों ने मृतक के बारे में पुलिस को सूचना दी तो व्यक्ति के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखा दिया। वही सुबह मृतक के पास कोई पहचान का दस्तावेज न होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। लेकिन गांव के कुछ लोगों का कहना है कि व्यक्ति नशे की ओवरडोज से मरा है। गांव के पंचायत मैंबर सिमरनदीप सिंह के मुताबिक, बुधवार शाम एक अज्ञात युवक गांव में आया और गांववालों से किसी काम से आने की बात कहने लगा। जब कुछ युवकों ने उस पर शक किया और उसका पीछा किया, तो वह युवक खेतों में जाकर नशे का टीका लगाने लगा। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि पिस्टल में गोली फंस गई और गोली नहीं चली। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। उधर, थाना लाडोवाल की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से एक पिस्टल बरामद की और उसे थाने लाकर पूछताछ शुरू की। आरोपी ने अपनी पहचान नवां शहर के गांव बैंसां के रूप में बताई, बाकी उसकी जांच करवाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *