जालंधर| थाना मकसूदां के अधीन आते गांव शेरपुर शेखे में गोलियां चलाने वाले अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी चेक किए, लेकिन उसमें भी कुछ खास नहीं मिला। केवल एक ही सीसीटीवी आया था, जब आरोपी गोलियां चलाकर गांव से बाइक पर भाग रहे थे। उसके बाद कुछ पता नहीं चला। बता दें कि चार दिन पहले गांव के युवक मुकेश के घर के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाईं थीं। तीन राउंड फायर करने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके से दो खोल ही बरामद हुए। इसके बाद पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।


