गांव से शहर तक रही होली की मस्ती, ढोल व मंजीरा के साथ गीत पर जम कर नाचे लोग

भास्कर न्यूज | जैंतगढ़ रंगों का त्योहार होली बुधवार को जैंतगढ़ आस पास क्षेत्रों में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारा के साथ मनाई गई। होली को लेकर शहर से लेकर गांव तक उल्लास और जश्न का माहौल रहा। लोगों ने सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। मौके पर युवाओं और बच्चों ने खूब मस्ती की। बुजुर्ग और महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। सभी ने उत्साह के साथ होली मनाई। चौक-चौराहों में होली गीतों और डीजे के धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य भी किया। सुबह से दोपहर तक रंगों के बौछार में लोग डूबे रहे। रंगों का दौर समाप्त होने पर लोगों ने नहा धो कर लजीज व्यंजन का आनंद उठाया। सगे संबंधियों तथा इष्ट मित्रों को भी घर बुलाकर भोजन कराया तथा गुलाल लगा कर होली की शुभ कामनाएं दी। शाम पांच बजे से गुलाल का दौर चला जो देर रात तक चलता रहा। लोग एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। वहीं छोटों ने बड़े के पैर पर गुलाल लगा कर आशीर्वाद लिया। बड़े बुजुर्गों ने भी उन्हें गुलाल की तिलक लगा कर आशीर्वाद दिया। होली मिलन समारोह का आयोजन जैंतगढ़ में श्री महावीर मन्दिर कमेटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शाम चार बजे समारोह शुरू हुआ जो लगभग दस बजे रात तक चला। समारोह में लोग सामूहिक रूप से परिवार संग जुटे तथा एक- दूसरे को गुलाल लगा कर जम कर मस्ती किए। ढोल व मंजीरा के साथ होली गीत पर जम कर नाचे वहीं डीजे के धुन पर भी जम कर मस्ती किए। समारोह में में कई प्रकार के व्यंजनों का भी आयोजन किया गया था। लोग मस्ती में नाच गान के साथ ही लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। जवानों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *