गाजियाबाद में पालतू बिल्ली खुद खोल लेती है गेट, VIDEO:छलांग लगाकर गेट के कुंदी के पास चढ़ती है, फिर पंजे से खोलती है

गाजियाबाद में एक परिवार के पास ऐसी बिल्ली है जिससे देखकर आप भी हैरान रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। यह बिल्ली खुद ही गेट भी खोल लेती है। घर में कोई भी सदस्य इसे आवाज लगाए तो यह उनकी सभी बातों को समझती है। यह परिवार बिल्ली के दो छोटे बच्चों को बुलंदशहर से लाए थे। जहां परिवार ने दो बिल्ली पाल रखी हैं। इंदिरापुरम की है यह वीडियो
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैशाली में ज्ञानखंड 2 की यह वीडियो है। शबाना ने बताया कि यह हमारी पालतू बिल्ली (बिल्ला) है। इस बिल्ली का नाम जैक है। बिल्ली के दो छोटे बच्चे जब 15 दिन के थे, उन्हें बुलंदशहर से लाए थे। यह दोनों बिल्ली कहना बहुत मानते हैं। यह संकल यानी कुंदी खुद खोल लेता है। गांव में हम चले जाते हैं, तो यह बहुत प्यार करता है। यह मां जैसी आवाज में बोलता है। जब परिवार के लोग बाहर जाते हैं तो तो यह अकेला भी घर में रहता है। पूरी बात समझता है, दरवाजा खोलने के लिए कहने पर यह दरवाजा खोल लेता है। बुलाने पर दौड़कर आता है। बुलाने पर दौड़ता, कहने पर गेट खोलता
जैसे ही घर में जैक को आवाज लगाकर बुलाते हैं तो यह दौड़कर आता है। गेट खोलने के लिए कहने पर पहले देखता है, फिर छलांग मारकर दरवाजे पर कुंदी के पास चढ़ जाता है, उसके बाद पंजों व मुंह की सहायता से गेट खोल देता है। बिट्‌टू बताते हैं कि इन दोनों बिल्लियों को हम बच्चों की तरह देखरेख करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *