गाजियाबाद में हुक्का बार चलाने वाले 2 अरेस्ट:व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर हुक्का बार में बुलाते थे ग्राहक, 6 हुक्के भी बरामद

गाजियाबाद में हुक्का बार चलाने वाले 2 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस की जांच में आया कि यह अवैध तरह से हुक्का बार को संचालित कर रहे थे। यह व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर हुक्का बार में ग्राहक बुलाते थे। पुलिस ने मौके से 6 हुक्के व तंबाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि शाम होने के बाद यहां अधिकांश युवा ही आते थे। पुलिस ने अवैध तरह से हुक्का बार चलाने वाले मालिक व मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शालीमार गार्डन पुलिस ने मारा छापा शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने यह छापा मारा। पुलिस ने जैद खान पुत्र शहजाद निवासी डीएलएफ शालीमार गार्डन को अरेस्ट किया है। जैद खान ने खुद को कैफे का मालिक बताया। जब पुलिस ने हुक्का बार का लाइसेंस मांगा तो लाइसेंस नहीं मिला। दूसरा पकड़ा गया आरोपी पंकज चौधरी पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ठाकुरद्वारा शाहरा दिल्ली है। पुलिस ने 6 हुक्के बरामद किए हैं। वहीं भारी संख्या में हुक्के में प्रयोग होने वाला फ्लैवर्ड तंबाकू भी बरामद किया है। यह शालीमार गार्डन के कैलाश कुंज कैफे में यह बार चला रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *