गाड़ी खंभे से टकराकर पलटी, जख्मी की दो उंगलियां कटी

लुधियाना| कार असंतुलित होकर पलटने से प्रॉपर्टी डीलर जख्मी हो गया। घटना सोमवार रात गांव भामियां में हुई है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर गुरमुख सिंह(60) घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक गाड़ी अचानक असंतुलित हो गई और खंभे से जा टकराई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गुरमुख सिंह उसमें फंस गया। लोगों ने गाड़ी से निकालकर उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि टक्कर के कारण गुरमुख के एक हाथ की दो उंगलियां बुरी तरह कुचल गई थीं, जिन्हें काटना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *