गाड़ी घर के डंडे से टकराई:5 घायल, दो की हालत चिंता जनक, खातियों की ढाणी के पास हुआ हादसा

मंड्रेला कस्बे की झुंझुनूं रोड़ पर लालपुर गांव के पास स्थित खातियों की ढाणी में सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंड्रेला थाना क्षेत्र के तिगियास गांव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेकर लौटते समय, कुछ युवकों की तेज रफ्तार गाड़ी (स्विफ्ट) को झुंझुनूं रोड़ पर स्थित खातियों की ढाणी में असंतुलित होकर एक घर के डंडे से टकरा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वाहन की गति तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी घर के डंडे से टकरा गई।
टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल सभी युवक झुंझुनूं जिले के लालपुर गांव के बताए जा रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *