गाड़ी ट्रायल लेने के बहाने लेकर भागा बदमाश:15 किलोमीटर दूर पेट्रोल डलवाया,वहां भी रुपए नहीं दिए

सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में एक युवक गाड़ी का ट्रायल लेने के बहाने कार बाजार पर आया। इसके बाद गाड़ी को लेकर फरार हो गया । 15 किलोमीटर दूर उसने एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया और वहां भी रुपए नहीं दिए। अब कार बाजार संचालक ने गोकुलपुरा पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है। गोकुलपुरा थाना SHO प्रीति बेनीवाल के अनुसार इस संबंध में जयपुर रोड स्थित मॉर्डन कार बाजार के संचालक अल्ताफ ने शिकायत दी है कि बुधवार सुबह एक युवक कार बाजार पर आया। जिसने वहां खड़ी वरना गाड़ी ट्रायल के लिए मांगी। इसके बाद वह गाड़ी को लेकर फरार हो गया। तब से लेकर अब तक वह गाड़ी लेकर नहीं आया। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो जयपुर रोड से करीब 15 किलोमीटर दूर सालासर रोड पर पेवा गांव के पास पेट्रोप पंप से पेट्रोल डलवाया और वहां भी बिना रुपए दिए ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल अब एक टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के रूट का पता लगा रही है। गाड़ी की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है। बता दें कि सीकर के जयपुर रोड पर करीब एक दर्जन कार बाजार संचालित है। ऐसे में पुलिस ने अपील की है कि किसी को भी गाड़ी ट्रायल देने के पहले उनकी पूरी जानकारी ले। गाड़ियों में जीपीएस भी लगाए रखें। जिससे कि दोबारा ऐसी कोई वारदात नहीं हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *