गाड़ी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत

ई रिक्शा पर सवार होकर जा रही महिला को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस संबंधी गुरजंट सिंह निवासी अलदीनपुर ने थाना सदर की पुलिस को बताया कि उसकी माझा कॉलेज तरनतारन के पास कटिंग की दुकान है। शनिवार शाम 4:30 बजे के करीब उसकी भाभी गुरजीत कौर ई-रिक्शा पर किसी काम के लिए बाजार जा रही थी। इतने में सामने से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफतार से आई। जिसने गलत साइड से आते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे रिक्शा में बैठी महिला नीचे गिर गई और उसके सिर पर गंभीर चोटे लग गई। वह जब अपनी भाभी को अस्पताल लेकर गया तो वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *