गाडियों में सवार होकर आए बदमाशों घर पर अंधाधुंध फायरिंग:बाल बाल बचे परिवार के लोग, बदमाशों ने फेसबुक पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव में घर में घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना देर रात साढे 10 बजे के आसपास की है। 8 से 10 बदमाश गाड़ियों में सवार होकर आए थे। धडाधड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके पर गोलियों के खाली खोखे भी मिली है। इस संबंध में हांसलसर के रहने वाले रामजीलाल मीणा ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि शुक्रवार देर रात को 10.40 बजे के करीब इलाखर निवासी हेमन्त मान, हिमांशु मान, नालपुर का आजाद सिंह, हांसलसर का अजय सिवराण व विकास फोजी समेत चार पांच अन्य लोग गाडियों में सवार होकर आए। घर में घुसकर गाली गलोच की। फिर 8 से 10 बार हमारे घर पर फायरिंग की। फिर दोबारा फोन कर पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी। फेसबुक पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। घटना के बाद हेमन्त मान नामक युवक के द्वारा फेसबुक पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा कि गबर गैंग के बदमाश आदित्य मीणा के घर पर जो गोलियां चली है, वह सब मैंने चलवाई है। थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि हुई है, 9 राउंड फायर हुए है। मौके पर गोली के खाली खोखे बरामद किए है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। आपसी रंजिश में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। हरियाणा निवासी हाल आबाद हांसलसर हेमंत मान और आदित्य मीणा में काफी समय से विवाद चल रहा है। 16 नवंबर 2024 को देर रात आदित्य मीणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमंत मान के खेत में आग लगा दी थी। जिससे दो गाडी और 100 मण कड़बी जलकर खाक हो गई थी। इस मामले में आदित्य मीणा अभी जेल में है। दोनों में सट्टे के पैसों को लेकर विवाद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *