गाभिन गाय को बेरहमी से मारने वाले दो गिरफ्तार:पेट में हुई गाय के बच्चे की मौत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जामुल पुलिस ने गाभिन गाय को बेरहमी से मारने और लोगों से गाली गलौज कर गुंडागर्दी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों लोगों को जेल भेज दिया है। जामुल थाना प्रभारी अमन कुमार दुबे निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल ने 15 दिसंबर को मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि वहीं के रहने वाले अवधेश उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय उर्फ मोनू, सोनू और प्रमोद उपाध्याय उर्फ छोटू ने उसकी गाभिन गाय की ईंट पत्थर से मारा है। इतना ही नहीं जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके साथ भी गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की। गाय उस समय उसके घर में बंधी थी। उसको ईंट और पत्थर लगने से गाय को इतनी चोट लगी की पेट के अंदर ही गाय का बच्चा खत्म हो गया। जामुल ने मामला दर्ज कर उसकी जांच की को आरोप सही पाया। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के निर्देश पर जामुल पुलिस ने आरोपी अवधेश उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया और थाने में पूछताछ की। दोनो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैंं। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने अवधेश उपाध्याय उर्फ टोनू पिता अरुण उपाध्याय (30 साल) और कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू पिता अरुण उपाध्याय (41 साल) को उनके घर बाम्बे आवास घासीदास नगर से गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *