गामड़ी अहाड़ा में लेपर्ड ने तीन लोगों पर किया हमला:एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, खेत में छिपा लेपर्ड

डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गामड़ी अहाड़ा अमूलवा फला छाबड़ी बस्ती में शनिवार शाम 4 बजे के आस पास झाड़ी में छुपे बैठे लेपर्ड ने राहगीरों पर हमला बोल दिया। हमले में तीन लोगों को चोट आई है, जिसमें एक व्यक्ति को ज्यादा घायल होने पर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। हमलावर लेपर्ड पास के खेत में घास में छिपा हुआ है। ग्रामीणों ने सूचना फॉरेस्ट विभाग को दी है। सूचना पर रामसागड़ा थानाप्रभारी गोपालनाथ के निर्देश पर पुलिस की टीम थाने के हैडकांस्टेबल विद्याशंकर के साथ मौके पर पहुंची। इधर आस पास जंगल का भाग नहीं होने और बस्ती क्षेत्र में पैंथर घुस आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई हैं। जानकारी अनुसार घटना के दौरान पास ही एक विवाह कार्यक्रम भी चल रहा था। हालांकि एक गंभीर घायल का जबड़ा वन्यजीव ने नोच खाया है। इधर वेड नाका से फॉरेस्ट की टीम वनपाल तूफान बरांडा के साथ मौके पर घंटेभर देर के बाद अब पहुंची। इनका कहना है वेड नाका फॉरेस्टर तूफान बरांडा ने बताया कि दो तीन लोगों पर हमला करने के बाद लेपर्ड पास के खेत में घास में छिपा है। वह एक बार पेड़ पर भी चढ़ा, लेकिन फिर वापस उतर कर घास में छिप गया। एसीएफ को सूचना दे दी है, मौके पर वन विभाग की टीम तैनात है, पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए उदयपुर से टीम बुलाने की कार्रवाई चल रही है। कंटेंट : सुबोधकांत नायक, गामड़ी अहाड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *