भिलाई | रामनगर गायत्री प्रज्ञापीठ द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हर वर्ष कराई जा रही है। इस वर्ष पीठ द्वारा आसपास के लगभग 15 विद्यालयों में जाकर परीक्षा कराई गई, जिसमें कुल 970 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम के साथ सम्मान समारोह शिक्षकों व प्राचार्यों का सम्मान शक्तिपीठ में किया गया। इसमें फरीदनगर सेजेस विद्यालय के प्राचार्य नौशाद खान, शिक्षिका पुष्पांजलि कुर्रे, शिव स्कूल से विनोद यादव प्रधान पाठक, हरिश्चंद्र वर्मा शिक्षक, प्राचार्य शिखा तिवारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कृष्णानगर से चंद्र कुमारी साहू, गुरु घासीदास प्राथमिक शाला से सचिन ताम्रकार, पं. मदन मोहन मालवीय विद्यालय कोहका से प्राचार्य नागेश्वरी उमरे, दीक्षा स्कूल से तेजस कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन युवराज साहू ने किया।