भिलाई | आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में मुंबई में 2 मार्च को होने वाली भव्य दीक्षा में शामिल होने वाले दीक्षार्थियों की गोदभराई की रस्म त्रिवेणी जैन तीर्थ, सेक्टर-6 के जैन भवन प्रांगण में पारसनाथ दिगंबर जैन महासभा की ओर से कराई गई। सभी दीक्षार्थी भाइयों का अभिनंदन किया गया। दीक्षार्थियों ने मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान के मंगल दर्शन और पूजन किया। दीक्षार्थियों में बाल ब्रह्मचारी अंकुर भैया, नागौर, राजस्थान, मयंक भैया, गोंदिया, महाराष्ट्र, गणेशी लाल, गुन्नौर, मध्यप्रदेश, यशवंत भैया रामगढ़, राजस्थान, अनिल भैया गुवाहाटी, असम शामिल रहे। उन्हें तिलक लगाकर मोतियों का हार और मुकुट धारण कराकर अभिनंदन किया। गोदभराई में श्रीफल और पंचमेवा अर्पण किया, जिसे दीक्षार्थी भाइयों ने आशीर्वाद स्वरुप भक्तों को प्रसाद बांटा। मंगलाचरण बहु मंडल की सदस्यों ने किया। मंच संचालन प्रशांत जैन ने किया। समिति के संरक्षक ज्ञानचंद बाकलीवाल, वीके शाह, डॉ. जिनेंद्र जैन, प्रवीण छाबड़ा, अध्यक्ष प्रशांत जैन, प्रदीप बाकलीवाल उपिस्थत रहे।


