नेहरू आर्ट गैलरी में संगीत विवि के पेटिंग्स की समूह प्रदर्शनी आज से

भिलाई | भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, नेहरू आर्ट गैलरी में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के पूर्व छात्राओं द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की एक विशेष समूह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में अनंमत साहू, हुकुम लाल वर्मा और जितेन साहू द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 फरवरी को मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक डीएल मोइत्रा द्वारा शाम 5.30 बजे किया जाएगा। इसमें शामिल सभी कलाकार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश-विदेश में काफी लंबे समय से कला गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। प्रदर्शनी 13 से 15 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 5.30 से रात 8.30 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *