गायत्री परिवार ने दिव्य ज्योति कलश यात्रा निकाली

भास्कर न्यूज | लुधियाना युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा 1926 में प्रज्वलित अखंड ज्योति कलश यात्रा गणेश चतुर्थी पर लुधियाना पहुंची। 22 से 24 अगस्त तक बीआरएस नगर और सेक्टर-32 में गायत्री परिवार ने इसका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस दौरान दीपयज्ञ, यज्ञ, मंत्रोच्चार और जाप हुआ। गायत्री महिला मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए मंगतराम शर्मा और उनकी टोली ने प्रेरक भूमिका निभाई। गायत्री परिवार लुधियाना के परिजनों के घरों पर भी कलश की पूजा हुई। भक्तों ने इसे अपने जीवन को आलोकित करने का संकल्प बताया। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय श्री खांडल विप्र महासभा शाखा, लुधियाना के अध्यक्ष पूर्णमल रूंथला, मनोज चोटिया, राजू शर्मा, मूलचंद शर्मा, रवि शर्मा, अनादि शर्मा, अभिषेक शर्मा, कैलाश शर्मा, सुनील शर्मा, शंकर सैन, ओमप्रकाश सैन, दीपक रूंथला, संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। गायत्री माता के उपासक विकेश शर्मा ने कहा कि यह दिव्य रथ यात्रा न केवल पूरे भारत में बल्कि विश्वभर में घूमकर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण कर रही है। गुरुदेव का सपना मनुष्य में देवत्व का जागरण और धरती पर स्वर्ग का निर्माण इस पावन यात्रा के माध्यम से साकार होता दिख रहा है। दिव्य ज्योति कलश यात्रा के दर्शन करते श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *