गुमला | बड़ाइक मुहल्ला स्थित गायत्री शक्तिपीठ गुमला में शुक्रवार सुबह 10 बजे सरस्वती पूजा पर भव्य रूप से विश्व शांति के उद्देश्य से विधि-विधान से पंचकुंडीय यज्ञ कार्यक्रम और पूजन का आयोजन किया गया। बलदेव प्रसाद गुप्ता ने हवन व पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। मौके पर प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, ओमप्रकाश शर्मा, विजय कुमार साहू, गीता देवी, उर्मिला देवी, प्रज्ञा कुमारी, ललिता देवी, केसरी देवी, आयुष, क्रांति आदि थे।


