राजनांदगांव | गायत्री शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्र पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंेगे। 30 सितंबर को 9 बजे से पांच कुंडीय यज्ञ होगा। यज्ञ के साथ दीक्षा संस्कार, उपनयन, नामकरण, मुंडन का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान के बाद महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। गायत्री शक्ति पीठ में माता सावित्री, माता कुंडलिनी एवं माता गायत्री भक्तजनों को अपने दर्शन से आशीर्वाद प्रदान करती है। आयोजन पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण एवं आध्यात्मिक प्रेरणा में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के संचालन के लिए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या का विशेष सहयोग है।


