गायों को हरा चारा खिलाकर किया दान पुण्य:सवाई माधोपुर में मकर संक्रांति पर लोगों में दिखा उत्साह

सवाई माधोपुर में मकर संक्रांति को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यहां बुधवार अलसुबह से ही लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचने लगे। यहां पहुंचकर लोगों ने भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। यहां इस दौरान लोग दान पुण्य करते हुए दिखाई दिए। इसी के साथ ही तिल के बने पकवान भी खरीदते दिखे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में लोग धार्मिक मान्यताओं का पालन करने के लिए गौशालाओं में गायों को हरा चारा खिलाते दिखे। सवाई माधोपुर में मकर संक्रांति सेलिब्रेशन…. गौशालाओं में दिखे विशेष इंतजाम मकर संक्रांति पर गौशालाओं में सुबह से भीड़ जुटना शुरू हो गई। सवाई माधोपुर के भैरू दरवाजा स्थित राधाकृष्ण गौशाला सहित सभी गौशालाओं पर इस दौरान विशेष इंतजाम देखने को मिले। यहां दान-पुण्य करने वालों का स्वागत सत्कार भी किया गया। यहां दान के लिए काउंटर भी लगाए गए। जहां लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार दान पुण्य किया। गौशालाओं के साथ ही चौराहों पर भी किसी ने गौवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया तो किसी ने गरीबों को खाना खिलाया तो किसी ने गर्म कपड़े भेंट किए। इस दौरान घरों में भी विभिन्न पकवान बनाए। मकर संक्रांति पर घरों में पुए, बड़े व तिल के लड्डू बनाए गए। वहीं, बच्चे पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान पतंगों की दुकानों पर अच्छी भीड़ देखी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *