गाय को बचाने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान:कोंडागांव में 8 घंटे तक चली थी सर्जरी, पेट से 50 किलो पॉलीथीन निकालकर बचाई जान

कोंडागांव में दुर्गाष्टमी के दिन पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने एक गाय की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। मरणासन्न अवस्था में पड़ी गाय के पेट से रूमेनोटोमी सर्जरी के जरिए करीब 50 किलो पॉलीथीन निकाला गया था। महिला पशु चिकित्सक डॉ. ढालेश्वरी के नेतृत्व में डॉ. अनिल और डॉ. ओमप्रकाश की टीम ने 8 घंटे की कड़ी मेहनत से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। सर्जरी से पहले गाय की स्थिति बेहद नाजुक थी। वह न तो कुछ खा पा रही थी और न ही पानी पी पा रही थी। गाय के मालिक पवन कुमार साहू आर.ई.एस. कॉलोनी कोंडागांव के निवासी हैं। सर्जरी के बाद गाय की स्थिति में काफी सुधार आया है। अब वह सामान्य रूप से चारा खा रही है, पानी पी रही है और जुगाली भी कर रही है। डॉक्टरों की टीम का होगा सम्मान विधायक केसकाल नीलकंठ टेकाम ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम का सम्मान किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी लोग डॉक्टरों की टीम की सराहना कर रहे हैं। पॉलीथीन का उपयोग न करने की अपील इस घटना के बाद पशु चिकित्सकों ने लोगों से पॉलीथीन का उपयोग न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन से मूक प्राणियों की जान को खतरा होता है। सभी को पॉलीथीन मुक्त भारत बनाने में सहयोग करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *