गाय से टकराईं दो बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर:अंबाह में सड़कों पर गायों की बैठने से आए दिन हो रहे हादसे

मुरैना जिले के अंबाह में गाय से बाइक टकराने के कारण 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे थरा गांव के पास यह हादसा हुआ, जब पोरसा से अंबाह की तरफ जा रहे दो अलग-अलग बाइक सवार अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गए। हादसे में भजपुरा, पोरसा निवासी बंटी उर्फ प्रशांत सखवार (17) को सिर में गंभीर चोटें आईं और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। दूसरे बाइक चालक करन सखवार (15) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी। दोनों घायलों को पहले अंबाह अस्पताल ले जाया गया, जहां बंटी को मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि लोग गायों को खुला छोड़ देते हैं जो हाईवे और सड़कों पर जाकर बैठ जाती हैं। इससे अकसर हादसे होते रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *