धनबाद जिला में गुरुवार से खुशी मिशन प्रारंभ हुआ। लाइफ केयर हॉस्पिटल रांची और खुशी क्लास मिशन के तहत यह कार्यक्रम पूरे झारखंड में चल रहा है। गुरुवार को शहर के असर्फी अस्पताल के पास से असर्फी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नयन प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खुशी रथ को रवाना किया। डॉ नयन ने कहा कि खुशहाल जिंदगी का आधार ही सकारात्मकता है। खुशी मिशन के संस्थापक मुकेश सिंह चौहान की गांवों में खुशी चौपाल और स्कूल-कॉलेजों में खुशी क्लास लगाकर तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति के खिलाफ मुहिम चलाने का यह अभियान सराहनीय है। मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि खुशी, सकारात्मकता में इतनी ताकत है कि यह आपको हर झंझावात से उबारता है। संचालन विक्रम कुमार सिन्हा ने किया। नीलेश तिवारी, डब्लू सिंह, निवास पॉल, मो राउफ, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।


