गिट्टी लदा ट्रैक्टर नदी में पलटा,चालक सुरक्षित

हंटरगंज| हंटरगंज वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर वनकर्मियों के द्वारा सोमवार की देर शाम कटैया वन क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति कटैया गांव के राजदेव यादव है। जिसे वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध बताया गया कि वनक्षेत्र पदाधिकारी सूर्य भूषण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के द्वारा लगातार वन विभाग के जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसे लेकर छापामारी अभियान चलाया गया और गिरफ्तार किया गया। छापामारी अभियान में वनपाल मुकेश कुमार, वनरक्षी हरेंद्र कुमार राणा, नरेश प्रजापति के अलावा कई होमगार्ड के जवान शामिल थे। लावालौंग | थाना क्षेत्र के बगरा–लावालौंग मुख्य सड़क पर कल्याणपुर के समीप शनिवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया।गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए नीचे नदी में जा पलटा।हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।प्रत्यक्षदर्शियो ं के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। कल्याणपुर के पास मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा,जिससे ट्रैक्टर पहले सड़क से नीचे फिसला और फिर पलटते हुए सीधे नदी में जा गिरा।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।हालांकि दुर्घटना के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर से निकलकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की,लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो ट्रैक्टर मालिक और न ही चालक की पहचान हो सकी थी।पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर को नदी से निकालने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *