गिरावट की सुनामी में डूब चांदी:10 दिन की तेजी एक दिन में साफ, MCX में चांदी 1.07 लाख रुपए गिरी, ये ऐतिहासिक गिरावट

गिरावट की सुनामी में शुक्रवार को चांदी पूरी तरह डूब गई। वायदा कारोबार प्लेटफॉर्म एमसीएक्स में मार्च अनुबंध के सौदों में 10 दिन की तेजी एक ही दिन में खत्म हो गई। 19 जनवरी को एमसीएक्स पर चांदी के भाव 3 लाख 10,275 रु. प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे। इसके बाद चले तेजी के दौर में 29 जनवरी तक चांदी करीब 1.10 लाख पर महंगी होकर 4.20 लाख रु. प्रति किलो के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थी। इस तरह 10 दिन में चांदी एक लाख रुपए रुपए प्रतिकिलो से ज्यादा महंगी हुई, लेकिन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अप्रत्याशित गिरावट से एमसीएक्स में एक दिन में चांदी 1 लाख 7,971 रुपए गिरकर 2 लाख 91,922 रुपए किलो रह गई। गिरावट रोकने के लिए एमसीएक्स में कई बार 9% का लोअर सर्किट लगा। सोना भी करीब 15 हजार रु. लुढ़ककर 1.50 लाख रु. प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया। सोने और चांदी में अचानक गिरावट से बुलियन डीलर सकते हैं। जयपुर: सोना 9 हजार/10 ग्राम, चांदी 26 हजार/किलो सस्ती, आज सुबह 75 हजार गिर सकती है चांदी भास्कर एक्सपर्ट अजय केडिया, डायरेक्टर, केडिया एडवाइजरी ट्रम्प ने फेड चेयरमैन नामित किया; डॉलर मजबूत, सोना-चांदी लुढ़के यह गिरावट उन रिपोर्ट्स के बाद आई, जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के रूप में केविन वार्श को नामित करेंगे। इस बीच, ट्रम्प ने मौजूदा चेयरमैन जेरोम पावेल की जगह वार्श को नामित भी कर दिया। इससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। सोने-चांदी के भाव के लुढ़क गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *