गिरावट थमी, सोना 1000, चांदी 5000 रु. चढ़ी

घटी कीमत पर खरीद बढ़ने के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,000 आैर 22 कैरेट जेवराती सोना 900 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। चांदी में 5,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोना 302.30 डॉलर बढ़कर 4,954.90 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 9.736 डॉलर की तेजी से 86.745 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बीकानेर के भाव : स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोना जेवराती (10 ग्राम) 147000 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 156000 रहा। चांदी 999 (किलो) 270000 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *