गिरिजाघरों में आधी रात होगा प्रभु यीशु का जन्म:चरनियां सजीं, देर रात तक चर्च पहुंचेंगे श्रद्धालु; कैरोल गीतों की गूंज सुनाई देगी

मध्यप्रदेश में क्रिसमस को लेकर उत्साह चरम पर है। प्रदेशभर के चर्च (गिरजाघर) आकर्षक रोशनी से सजाए गए हैं और बुधवार रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के विशेष आयोजन होंगे। देर रात विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद केक काटा जाएगा, लोग एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की शुभकामनाएं देंगे और कैरोल गीतों की गूंज सुनाई देगी। राजधानी भोपाल के सभी चर्च में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाने वाली सुंदर चरनियां बनाई गई हैं। प्रतीकात्मक रूप से चर्च के साथ-साथ कई घरों में भी चरनी सजाई गई हैं। भोपाल के इन चर्च में होंगे आयोजन शहर में जगह-जगह आर्टिफिशियल और नेचुरल तरीके से क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। चर्च के अलावा कई घर भी रोशनी से जगमगाते नजर आ रहे हैं। देर रात और सुबह सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट बांटेंगे। लाल टोपी लगाए बच्चे और युवा खुशियां मनाते दिखेंगे, वहीं कई स्थानों पर सामूहिक कैरोल गायन भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *