गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कुरहा गांव और आसपास के जंगल क्षेत्र में की गई। छापेमारी में 5400 किलोग्राम जावा महुआ और 320 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। ड्रोन से पहले की रेकी, फिर कार्रवाई उत्पाद विभाग के एसआई रवि रंजन के नेतृत्व में टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से जंगल की निगरानी की। जंगल में छिपी शराब भट्टियों का पता लगाया गया। टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। सभी अवैध भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दो आरोपी हुए फरार जांच में शराब कारोबारी मुन्ना साव और दिनेश साव का नाम सामने आया है। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विभाग ने लोगों से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


