लातेहार में वृद्ध दंपति की रहस्यमय परिस्थिति में मौत:बेटों से अलग रहते थे पति-पत्नी, कमरे में मिला शव, हाथ और गले में लगा था सिंदूर

लातेहार जिले में बारियातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव में एक वृद्ध दंपती की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रसाधी साव (65) और उनकी पत्नी कर्मी देवी (60) के रूप में हुई है। दंपती अपने बेटों से अलग रहते थे। रविवार सुबह दोनों अचेत अवस्था में कमरे में मिले। परिजन उन्हें बालूमाथ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुबह जगे फिर बेसुध हालत में मिले बेटे खुशहाल साव और राजेंद्र साव के अनुसार, माता-पिता घर के बगल में रहते थे। रात में दोनों ने खाना खाया और सो गए। सुबह पिता बाहर आए और फिर कमरे में चले गए। गाय को चारा देने के बाद जब बेटा पिता के घर गया तो दोनों बेसुध मिले। घटना में संदेह बढ़ाने वाली बात यह है कि मृतक दंपती के हाथों में सिंदूर लगा था। पत्नी की मांग में सिंदूर भरा था और पति के गले में भी सिंदूर का टीका था। बेटों का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं था और किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। परिजनों से पुलिस कर रही पूछताछ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *