गिरिडीह के जमुआ में डकैती का खुलासा:बिहार के दो अपराधी गिरफ्तार, 18 हजार रुपए और जेवरात बरामद

गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान सिमुलतल्ला निवासी गंगाधर पासवान और निक्कू कुमार पासवान के रूप में हुई है। 8 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे घटना 7 मार्च की रात करीब 1:30 बजे की है। छह अज्ञात अपराधियों ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित शुभम किराना दुकान का शटर काटकर डकैती की थी। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर और मारपीट कर 8 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। आरोपियों के पास से 18 हजार 900 रुपए नकद बरामद एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों से तीन बाइक, दो मोबाइल फोन, 18 हजार 900 रुपए नकद, चांदी के जेवरात और लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। मामले की जांच एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। दोनों अपराधियों ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ डकैती करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पकड़े गए दोनों अपराधियों के खिलाफ पहले से भी कई थानों में मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *