गिरिडीह के तिकोनिया झरना पुल के पास हादसा:बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, नाराज ग्रामीणों से दो घंटे सड़क रखा जाम

गिरिडीह-डुमरी मेन रोड पर स्थित बदडीहा स्थित तिकोनिया झरना पुल के पास मंगलवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 26 साल के मेघलाल दास उर्फ टकला दास की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेघलाल दास पपरवाटांड का रहने वाला थ। वह किसी काम से बाइक से बदडीहा गया था। वापसी के दौरान पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-डुमरी मेन रोड को दो घंटे से अधिक समय तक जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार के लिए न्याय तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जाम के कारण घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस और महेशलुण्डी पंचायत के जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद जाम हटाया गया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने का भरोया दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *