गिरिडीह के बक्सीडीह में दर्दनाक हादसा:बस की टक्कर व्यक्ति हुआ गंभीर, दोनों पैर क्षतिग्रस्त, अस्पताल रेफर किया गया

गिरिडीह जिले के बक्सीडीह बस स्टैंड रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झींझरी मुहल्ला निवासी 45 वर्षीय सुनील रवानी सुबह राशन की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिलीप मोटर नामक बस ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुनील रवानी के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने किया रेफर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और यह हादसा हो गया। घटना के बाद भड़के लोग, लगाया सड़क जाम हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और घायल के परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने बक्सीडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के समझाने के बावजूद रास्ता खाली नहीं किया और बस मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की। बस मालिक के आश्वासन के बाद खुला जाम करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गया। आखिरकार बस मालिक द्वारा घायल के समुचित इलाज और खर्च उठाने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया गया। पुलिस ने स्थिति सामान्य होने पर राहत की सांस ली, वहीं चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *