गिरिडीह के बराकर नदी में डूबा 12 साल का बच्चा:बहन की शादी के बाद ससुराल आया था, नहाते समय हुई मौत

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगों गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बहन की शादी के बाद ससुराल आए 12 वर्षीय बच्चे की बराकर नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के निचितपुर निवासी बीरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है। घटना रविवार को हुई शादी के अगले दिन की है। सुनील अपनी बहन के साथ उसके ससुराल आया था। रविवार सुबह वह बिना किसी को बताए नदी में नहाने चला गया। जब उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *