गिरिडीह के मतदान केंद्रों की धीमी मैपिंग पर डीसी ने जताई नाराजगी

भास्कर न्यूज | गावां गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेरुआ निवासी माले नेत्री मीणा दास के (55) वर्षीय पति भुनेश्वर रविदास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भुनेश्वर रविदास सोमवार की देर शाम सेरुआ चौक से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे वे असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से उठाकर गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गावां थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। मंगलवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को भी जब्त कर लिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी, माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, मुखिया गुरुसहाय रविदास एवं पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव आदि भी थाना पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। गिरिडीह| जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे मैपिंग कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने उन मतदान केंद्रों पर विशेष फोकस किया, जहां मैपिंग कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। निरीक्षण के क्रम में जिन मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया, उनमें 18-पूर्वी वन प्रमंडल कार्यालय मोहनपुर, 21-पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल (पूर्वी भाग), 27-एचई हाई स्कूल रोड गिरिडीह (पश्चिम भाग), 16-हनी होली ट्रिनिटी स्कूल मोहनपुर (पश्चिम भाग) तथा 22-पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गिरिडीह शामिल हैं। मैपिंग कार्य की धीमी प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों कोनिर्देश दिया कि मैपिंग कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से सीधे मतदाताओं से जुड़ने और मैपिंग कार्य को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग आवश्यक है, जिससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *