गिरिडीह में कोयला लदा ट्रक धू-धू कर जला:केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर राख

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, संतरूपी के पास जीटी रोड पर एक कोयला लदा ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से यह आग लगी। जैसे ही चालक ने धुआं और आग की लपटें देखीं, उसने समझदारी दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक पूरी तरह सुरक्षित है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल की टीम ने किया कड़ी मशक्कत घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था और कुछ हिस्से में लदे कोयले में भी आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने भी दमकल कर्मियों की मदद की। हादसे से फैली अफरातफरी ट्रक में आग लगते ही जीटी रोड पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी रुक गए और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों में भय का माहौल था कि कहीं ट्रक में धमाका न हो जाए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर खड़ा किया और दमकल टीम ने आग बुझाया। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रक बिहार की ओर जा रहा था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही है। उन्होंने कहा कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *