गिरिडीह में गणतंत्र दिवस समारोह:मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया झंडोत्तोलन, झांकियों ने दिया सामाजिक संदेश

गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित झंडा मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की झांकियों ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू प्रातः करीब 8:50 बजे झंडा मैदान पहुंचे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। परेड में जिला पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित मार्च पास्ट कर सलामी दी। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडोत्तोलन किया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इसके उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सामाजिक संदेशों को दर्शाया गया। बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित झांकी विशेष रूप से सराही गई। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *