गिरिडीह पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ले से अनमोल रजक उर्फ आलोक भगत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरिडीह शहर और आस-पास के प्रखंडों में पिछले कई महीनों से महिलाओं के गले से चेन छीनने की घटनाएं लगातार हो रही थीं। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल था। पुलिस लगातार इस गिरोह की तलाश में थी। पुलिस की टीमें विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही पुलिस के मुताबिक, अनमोल रजक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।


