गिरिडीह में ज्वैलर्स से लूट की कोशिश नाकाम:भीड़ जुटने पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, व्यापारी के भाई को किया घायल

गिरिडीह के जमुआ में मंगलवार रात एक ज्वैलरी शॉप ऑनर से लूट की कोशिश हुई। जमुआ थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई। बदमाशों ने गहने और कैश से भरे बैग को लूटने का प्रयास किया। हालांकि शोर मचाने और भीड़ के जुटने पर बदमाश भाग निकले। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। भाई ने बदमाशों का विरोध किया जामा मस्जिद के पास मोहम्मद शाहिद स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके कंधे पर रुपए और जेवर से भरा बैग था। तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने शाहिद को रोककर बैग छीनने की कोशिश की। बदमाश तीन बाइक पर 6 की संख्या में थे और इनमें से तीन के हाथों में पिस्टल था। शाहिद के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान शाहिद के भाई मोहम्मद माजिद रजा भी वहां पहुंच गए। माजिद ने बदमाशों का विरोध किया। सिर पर देशी कट्टे के बट से मारकर घायल भीड़ जमा होती देख बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से भाग निकले। घटना में बदमाशों ने शाहिद के भाई जाहिद को देशी कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि बदमाश लूट में सफल नहीं हो सके। पुलिस मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *