गिरिडीह में दूध लदे टेपों और बाइक की टक्कर:अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में बाइक सवार की मौत, धनबाद का था रहने वाला

गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पंडरी गांव के पास गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर दूध लदे टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनबाद के पांडर कनाली दक्षिण गर्भुडीह निवासी समरेश महतो (40) के रूप में की गई। दूध लदे टेंपो धनबाद की तरफ से आ रहा था। समरेश महतो काम से वापस अपने घर धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में समरेश गंभीर रूप से घायल हो गए और टेंपो भी पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ताराटांड़ थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *