गिरिडीह | प्रशिक्षित सहायक अध्यापक (पारा शिक्षकों) के लिए आकलन परीक्षा-2025 का आयोजन पांच जनवरी रविवार को गिरिडीह मे लेवल वन (कक्षा 01-05) के 1009 और लेवल टू (कक्षा 06-08) के 197 सहायक शिक्षक शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दो केंद्र गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह और खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बनाया गया है।


