गिरिडीह में बंद खदान में नहाने के दौरान डूबी किशोरी:एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

गिरिडीह जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो स्थित बंद खदान में नहाने गई 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है। वह राजगंज थाना क्षेत्र के बसहर निवासी चिंता राय की पुत्री थी। रानी बचपन से अपने नाना जगन्नाथ सिंह के घर चीनो घटवार टोला में रह रही थी। ग्रामीण बचाने में रहे असफल सोमवार को रानी अकेले खदान में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन शव नहीं मिल सका। इसके बाद जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को बुलाया। मंगलवार को देवघर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने इंस्पेक्टर कृष्णाकांत के नेतृत्व में पहले ही प्रयास में शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *