गिरिडीह में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस ने 5 बाइक बरामद की, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों की मदद से एक और आरोपी को पकड़ा है। साथ ही चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। डुमरी इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 27 मई की रात निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार से एक यामहा मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। शंकर कुमार तुरी और सद्दाम अंसारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस मामले में शंकर कुमार तुरी और सद्दाम अंसारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इन दोनों की निशानदेही पर चोरी की यामहा मोटरसाइकिल समेत चार अन्य बाइक बरामद की गईं। दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी का नाम बताया। छापेमारी के दौरान बोकारो जिले के नवाद थाना क्षेत्र के सुरही गांव निवासी सहदुल अंसारी उर्फ राजू अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *