गिरिडीह में महिला ने की पति की हत्या:साड़ी से गला घोंट शव फंदे से लटकाया, नशे की हालत में करता था पत्नी की पिटाई

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ में एक युवक की‎ ससुराल में हत्या हो गई। पत्नी कुमकुम देवी ने अपने 35 वर्षीय पति मिथलेश राय की गला ‎दबाकर हत्या कर दी। महिला पति की प्रताड़ना से बहुत परेशान थी। पति उसके साथ अक्सर मारपीट किया करता था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने हत्या की ‎बात स्वीकार कर ली है। रात में दंपती के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने साड़ी से पति का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया। परिजन घर पहुंचे तो शव आंगन में पड़ा था मिथलेश अपनी पत्नी को ‎मायके से ले जाने आया था। इधर, मृतक ‎के ससुर बंधु महतो ने फोन कर मिथलेश के परिवार वालों को ‎घटना की सूचना दी। परिवार के लोग जब परसाटांड़ पहुंचे तो ‎मिथलेश का शव आंगन में पड़ा था। गले पर गहरे जख्म के‎ निशान थे। होली के दौरान ससुराल आया था
परिजनों ने तुरंत पचंबा थाना प्रभारी को सूचना दी। ‎पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए‎ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता रामनाथ राय बिहार के ‎‎छपरा जिले के मोहानी गांव के रहने वाले हैं। रामनाथ राय ने बताया कि ‎10 साल पहले मिथलेश की शादी परसाटांड़ निवासी बंधु महतो ‎की बेटी कुमकुम से हुई थी। दंपती के दो पुत्र है। एक 7 साल का और दूसरा‎ 5 साल का। दो महीने पहले कुमकुम मायके चली आई थी। मिथलेश 10 दिन पहले होली पर‎ पत्नी को ससुराल ले जाने के लिए आया था। पत्नी ने हत्या की बात स्वीकारी: डीएसपी
डीएसपी कौशर अली ने बताया कि मिथलेश की पत्नी कुमकुम देवी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति मिथलेश अक्सर नशे का सेवन करता था और उसके साथ मारपीट करता था। अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ गयी थी। इसी कारण उसने पति की हत्या करने का अकेले प्लान बनाया। नशे में धुत पति की गर्दन दबाकर अधमरा कर दिया और फिर अपनी ही साड़ी से एक फंदा बनाकर पति को उससे लटका कर सो गई। सुबह सुसाइड की झूठी खबर फैला दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *