गिरिडीह में लूट की योजना बनाते 2 युवक धराए:टोटो में घूम रहे आरोपियों से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, जेल भेजा

गिरिडीह पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के पेसराबहियार गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टोटो में घूमकर राहगीरों को धमका रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक टोटो में हथियार लेकर घूम रहे हैं। डीएसपी कौशर अली के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। सशस्त्र बलों की मदद से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। जाहिद के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला गिरफ्तार आरोपियों में आजाद नगर, भण्डारीडीह निवासी जाहिद अंसारी और झरियागादी, गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला अनिकेत कुमार तांती शामिल हैं। जाहिद के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला। अनिकेत के पास से एक जिंदा गोली बरामद हुई। एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी किसी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस ने टोटो, हथियार और गोलियों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *