गिरिडीह में वज्रपात से किशोरी की मौत:आम तोड़ घर आ रही नाबालिग आकाशीय बिजली की आई चपेट में आई, दो घायल

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में बुधवार शाम वज्रपात से एक किशोरी की मौत हो गई। बैरिया ठाकुर टोला में हुई इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान मुमताज अंसारी की 16 वर्षीय पुत्री रजिया खातून के रूप में हुई है। वह शाम के समय आम तोड़कर घर लौट रही थी, तभी वज्रपात की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती इसी घटना में जगदीश पंडित की 35 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी और निजामुद्दीन अंसारी की 17 वर्षीय पुत्री फातमा खातून भी घायल हो गईं। दोनों घायलों का निजी स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया के पंचायत समिति सदस्य अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *