गिरिडीह में वार्षिक खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

भास्कर न्यूज |गिरिडीह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गिरिडीह में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रवीर कुमार साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में खेल-कूद के महत्व, शारीरिक व मानसिक संतुलन, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के विकास पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।समारोह में विभिन्न आकर्षक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रिले रेस, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, बैलून रेस, सॉक्स एंड शूज़ रेस, थ्रेड एंड नीडल रेस, कॉक फाइट और स्किपिंग रेस जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में जोशपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के उपरांत प्राचार्य और खेल शिक्षक द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।कार्यक्रम की समग्र योजना विद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल शिक्षक निर्मल सोरेन द्वारा तैयार की गई थी। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने-अपने दायित्वों का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखा और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते रहे। उनके सहयोग और सक्रिय सहभागिता से वार्षिक खेल दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *